छत्तीसगढ

गोबर खरीदी से पशुपालन और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा: कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन

रायपुर 1 अगस्त। शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा,घुरुवा और बाड़ी अंतर्गत जिले में अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा, टेकारी,पलौद और कोलर के गोठानों के साथ यहां की जा रही गोबर खरीदी का आज कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन और सीईओ डॉ गौरव कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ग्राम परसदा और टेकारी में बने गोठान की चारागाह के क्षेत्र को बढ़ाने कहा। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं और गौठान समिति को गोबर की खरीदी करना है, इससे इन्हें पर्याप्त आमदनी होगी।आमदनी के साथ गौठान में गोबर से तैयार जैविक खाद के उपयोग से कृषि लागत में कमी और भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी।गोठान में ग्रामीण अपने पशुओं को अनिवार्य रूप से लाये।इसके साथ-साथ पशुपालक गोबर गौठानो में बेचे।गोबर खरीदने से पशुधन के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।गौठान में आवारा पशुओं के लिए पर्याप्त चारा की ब्यवस्था करे,इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य किया जाए।गोठान को शासन के मंशानुरूप बहुआयामी केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है।
उन्होंने गोबर के संग्रहण के लिए गौठान में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।गोबर को वर्मी खाद बनाने तक सुरक्षित रख जाना है। अधिक से अधिक लोगो को वर्मी खाद के उपयोग हेतु प्रेरित करे।वर्मी खाद के उत्पादन और उपयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी,खुले में चराई से मुक्ति के साथ फसलों की सुरक्षा होगी। गोठानों से महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओ को स्वयं के आर्थिक स्त्रोत को बढाने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। इस दौरान उन्होंने गोेठान में उपस्थित स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों से गोठान को विकसित करने तथा अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निराकृत करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने कहा कि गौठान में निर्मित किये जा रहे वर्मी खाद और अन्य दैनिक उपयोग के लिए निर्मित सामग्री के उपयोग के लिए सभी को प्रेरित किया जाए। इससे स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ गौठान समिति को आय का स्त्रोत बन सकेगा।गौठान में बहुत सी गतिविधि संचालित किया जाना है। इससे रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। इसके अतिरिक्त गौठान में आवश्यक सभी ब्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान गांव के सरपंच,पंचगण,एसडीएम श्री सूरज साहू,अभनपुर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीणजन निरीक्षण स्थल पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button