छत्तीसगढ

PCC चीफ और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया…कैसे ‘जवाहर बाल मंच’ बच्चों के चरित्र निर्माण में निभाएगा अहम भूमिका

रायपुर, 18 जनवरी। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में PCC चीफ मोहन मरकाम एवं जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.वी. हरि ने प्रेस कांफ्रेंस कर ‘जवाहर बाल मंच’ के उद्देश्य से रूबरू करवाया। उन्होंने बताया कैसे यह मंच बच्चों के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

इतिहास की गाथा से कराएगी रूबरू : मरकाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जवाहर बाल मंच के माध्यम से कांग्रेस पार्टी राज्य के बच्चों को इतिहास में स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता की गाथा से रूबरू कराएगी। उन्होंने आगे कहा, संगठन का उद्देश्य बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता संग्राम के बाद के देश के नए निर्माण के युग के बारे में पूरी जानकारी देना है।

उन्होंने कहा कि, आने वाली पीढ़ी को भाजपा की बिखरती विचारधारा के दुष्परिणामों से बचाने के लिए यह भी जरूरी है कि देश की गंगा जमुनी तहजीब की संस्कृति बच्चों में पैदा की जाए।

उन्होंने कहा कि, बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी होगा जब उन्हें इतिहास के अच्छे-बुरे का सही ज्ञान होगा। जवाहर बाल मंच बच्चों के भविष्य निर्माण और देश को शिक्षित नेता बनाने में महती भूमिका निभाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम में किशोरों का योगदान था : जी.वी. हरि

जवाहर बाल मचं के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.वी. हरि ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भी किशोरों ने वानर सेना के माध्यम से योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि, बच्चे आने वाली पीढ़ी हैं, उन्हें देश के इतिहास का सही ज्ञान होना चाहिए और उनका सांस्कृतिक ज्ञान भी मजबूत होना चाहिए ताकि उनका व्यक्तित्व मजबूत हो, जवाहर बाल मंच का मूल उद्देश्य यही है।

इस दौरान कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, जवाहर बाल मंच की प्रदेश अध्यक्ष तुलिका मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रभारी एकता ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button