छत्तीसगढ

जिलाध्यक्ष ने फहराया उल्टा झंडा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण संघ शिकायत थाने में करायेगी दर्ज

जगदलपुर। पूरे देश में जहां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, वही आज नगरनार के पास बने हिंदुस्तान मजदूर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के द्वारा उल्टा झंडा फहराए जाने की बात सामने देखी गई, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण संघ को दिया गया, वही इस घटना से ग्रामीणों में रोष भी देखा जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रीतम लाल पात्रे ने बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर सरकारी विभागों में ध्वजारोहण किया गया था। इसी तारतम्य में हिंदुस्तान मजदूर कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता मिश्रा के द्वारा उल्टा तिरंगा झंडा फहराया गया। जब ग्रामीण ने इस प्रकार के मामले को देखा तो उनमें काफी रोष देखने के साथ ही इसकी जानकारी दिया गया। वही छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण संघ इस मामले की शिकायत नगरनार थाने में दर्ज कराने की बात कर रहे है और दोषियों पर कार्यवाही भी करने की बात कहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button