छत्तीसगढ

जिला न्यायाधीश कांता मार्टिन झूली फंदे पर… कोई सुसाइड नोट नहीं हुई बरामद

मुंगेली, 16 नवंबर। जिला न्यायाधीश कांता मार्टिन की लाश उनके शासकीय बंगले में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। केस में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लाश पंखे में साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। चपरासी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर खुद उनके बंगले पहुंचे थे। जहां उन्होंने कमरे के अंदर झांककर देखा, तो डिस्ट्रिक्ट जज कांता मार्टिन की लाश साड़ी के फंदे के सहारे लटक रही थी।

एसपी कुजूर ने बताया लगभग सुबह 11 बजे जज के बंगले की चपरासी ने बताया कि जज मैडम ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया है और कोई जवाब नहीं दे रही है। मेड ने एसपी को बताया कि मैडम पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रही है। एसपी ने जांच के लिए फिंगर प्रिंट की टीम को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को अपने कब्जे में लिया और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने बताया कि घटना स्थल से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है।

बंगले में 10 साल पहले भी जज ने की थी आत्महत्या

इसी बंगले पर 10 साल पहले एक और जज अमृता संजय लाल ने अपने ऊपर आग लगाकर आत्महत्या की थी। इस बंगले में किसी जज की आत्महत्या की दूसरी घटना है। उसी कमरे में कांता मार्टिन ने आत्महत्या की है, जिस कमरे में 10 साल पहले अमृता संजय लाल ने की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button