राष्ट्रीय

जिस तेजी से चढ़ी, उसी रफ्तार से उतर रही कोरोना की दूसरी लहर लेकिन महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें

नई दिल्ली, 29 मई। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जिस तेजी से मामले बढ़े थे, उसी रफ्तार से उनमें कभी भी आ रही है। पिछले 15 दिनों से नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। रात 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 1.64 लाख नए मरीज मिले हैं और 2.71 लाख स्वस्थ्य हुए हैं। सक्रिय मामले 22 लाख के करीब आ गए हैं। दूसरी लहर में मृतकों की संख्या साढ़े तीन हजार के करीब बनी हुई है जो चिंता का कारण है।

क्‍या कहते हैं आंकड़े 

स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों के मुताबिक दूसरी लहर में 15 अप्रैल को दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख को पार किया था। छह मई को यह सर्वाधिक 4.14 लाख पर पहुंच गया था। हालांकि, 30 अप्रैल को भी चार लाख नए केस मिले थे, लेकिन उसके बाद आंकड़ा चार लाख से नीचे आ गया था। छह मई के बाद से नए मामलों में प्रतिदिन गिरावट आने लगी और 27 मई को दो लाख से कम संक्रमित पाए गए। इस तरह दो लाख से चार लाख मामले पहुंचने में करीब 21 दिन लगे और चार लाख से दो लाख से नीचे मामले आने में भी लगभग इतने ही दिन लगे हैं।

नए मामलों में उतार-चढ़ाव

15 अप्रैल 2,16,850

19 अप्रैल 2,56,947

21 अप्रैल 3,15,802

25 अप्रैल 3,54,531

06 मई 4,14,433

11 मई 3,48,499

16 मई 2,89.860

22 मई 2,43,777

27 मई 1,79,770

44 दिनों में सबसे कम मामले

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1,86,364 नए केस मिले हैं, जो 44 दिनों में सबसे कम मामले हैं। इस दौरान 3,660 लोगों की मौत हुई है और 2,59,459 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

सुबह आठ बजे के आंकड़े

ठीक होने की दर 90.34 फीसद

मृत्यु दर 1.15 फीसद

पाजिटिविटी दर दैनिक 9.00 फीसद

पाजिटिविटी दर (सा.) 10.42 फीसद

जांचें हुई (गुरुवार) 20,70,508

कुल जांचें 33,90,39,861

रात 12 बजे के आंकड़े

नए मामले 1,64,499

मौतें 3,440

स्वस्थ 2,71,770

सक्रिय मामले 22,16,350

सक्रिय मामलों में कमी 1,10,798

कुल मामले 2,77,18,744

कुल स्वस्थ 2,51,68,916

कुल मौतें 3,22,364

ज्यादा नए केस वाले राज्य 

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

तमिलनाडु 31,079-20.09

कर्नाटक 22,823-25.46

केरल 22,318-24.70

महाराष्ट्र 20,740-56.92

आंध्र प्रदेश 14,429-16.57

बंगाल 12,193-13.43

ओडिशा 7,216-7.39

जम्मू-कश्मीर 2,803-2.84

राजस्थान 2,648-9.33

गुजरात 2,521-8.03

उत्तर प्रदेश 2,276-16.86

हरियाणा 2,007-7.52

उत्तराखंड 1,942-3.25

मध्य प्रदेश 1,854-7.75

बिहार 1,785-7.02

हिमाचल प्रदेश 1523-1.87

दिल्ली 1,141-14.23

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें

बीते 24 घंटे में जो 3,440 मौते हुई हैं, उनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 973 मौतें शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 468, कर्नाटक में 401, केरल में 194, पंजाब में 176, उत्तर प्रदेश में 154, बंगाल में 145, दिल्ली में 139 और आंध्र प्रदेश में 103 और लोगों की जान भी गई है। तमिलनाडु में कई महीने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 31,079 नए मरीज मिले हैं और 31,255 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button