छत्तीसगढ

जोन 5 की टीम ने 328 लोगों पर बिना मास्क सहित कई नियम तोडने पर किया जुर्माना

रायपुर। नगर निगम द्वारा जिला प्रषासन के निर्देश के पालन में सभी जोनो में जोन नगर निवेष व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की टीमों के माध्यम से राजधानी शहर में कोरोना वायरस संक्रमण से जन-जन की स्वास्थ्य रक्षा व जागरूकता हेतु मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के सिद्धांत को तोडने वाले एवं थूककर सडक पर गंदगी फैलाने वाले पर कार्यवाही कर चेतावनी देते हुए जुर्माना वसूली की कार्यवाही प्रतिदिन निरंतर जारी है।
इस क्रम में आज जोन 5 नगर निवेष व स्वास्थ्य विभाग ने अपना अभियान जोन 5 के व्यवसायिक क्षेत्र में बाजारो में जारी रखा एवं मास्क नहीं पहनने वाले 146 लोगो पर 8390 रू. , सडक पर थूककर गंदगी फैलाने वाले 107 लोगो से 5400 रू. एवं सामाजिक दूरी के जनस्वास्थ्य हितकारी सिद्धांत को तोडने वाले 75 लोगो से 9350 रू. इस प्रकार कुल 328 लोगो से नियम तोडने पर कुल मिलाकर 23140 रू. जुर्माना के रूप में वसूलने की कडी कार्यवाही संबंधितों को कडी हिदायत देते हुए भविष्य के लिए दोबारा ऐसा करने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु करने की चेतावनी देते हुए की गई। नगर निगम द्वारा अभियान माॅनिटरिंग सहित निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button