छत्तीसगढ

टोकन प्राप्त किसानों का नही खरीदा जा रहा धान-बृजमोहन ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

रायपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को पत्र लिखकर टोकन प्राप्त किसानों के धान खरीदी में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की है।
अपने पत्र के माध्यम से बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुंगेली जिले अंतर्गत लोरमी तहसील के ग्राम डिंडौरी, चंदली, अखरार, गुरूवाईन डबरी, झाफल के सैकड़ों किसानों को इसी वर्ष 19 फरवरी को टोकन जारी हुआ है, परंतु आज दिनांक तक इनका धान नहीं खरीदा जा सका। किसानों को धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधकों द्वारा धान खरीदी की कोई निश्चित तारीख नहीं बतायी जा रही है तथा बार-बार किसानों का धान को लौटाया जा रहा है।
बृजमोहन ने कहा कि किसान आज झुब्ध व परेशान है। किसानों को अपना धान लादकर नित्य धान खरीदी केन्द्र जाकर वापस अपने घर आना पड़ रहा हैं, इससे किसानों का श्रम व समय दोनों बर्बाद हो रहा है। धान खरीदी नहीं होने से किसान के.सी.सी. से लिये कर्ज भी अदा नहीं कर पा रहे हैं तथा वे आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। बृजमोहन ने कहा कि अतिशीघ्र बाधाओं को दूर कर किसानों का धान खरीदने का निर्देश जारी किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button