छत्तीसगढ

ढोल नगाड़े बजाकर bjp सांसदों को घेरने की कांग्रेस ने बनाई कार्ययोजना, 22 नवंबर से करेगी शुरुआत

रायपुर। कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि 2500 रू. में धान खरीदी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों का घेराव किया जायेगा। सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों के भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के स्थानीय लोकसभा मुख्यालय स्थित निवास और कार्यालय का घेराव करेंगे। घेराव कार्यक्रम 22 नवंबर से शुरू होगा जो अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में होगा। घेराव कार्यक्रम ढोल नगाड़े के साथ आयोजित किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के सांसदों से केन्द्रीय पुल में चांवल खरीदी की अनुमति दिये जाने की मांग को पुरजोर तरीके से केन्द्र सरकार के समक्ष रखने की मांग करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ एवं विभाग के अध्यक्षों, पदाधिकारियों को अपने-अपने निवास क्षेत्रों के सांसदों के घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार किसान भाईयों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये उनके द्वारा उपार्जित धान को 2500 रू. प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर 1 दिसंबर 2019 से खरीदी करने जा रही है। केन्द्र की मोदी सरकार केन्द्रीय पुल से राज्य के किसानों के धान से उपार्जित चावल लेने से मना कर रही है, जिसका प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के नेता एवं सांसद प्रधानमंत्री से नियमों को शिथिल करते हुये केन्द्रीय पुल में चांवल खरीदी हेतु बार-बार अनुरोध कर रहे है। किन्तु प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रदेश व किसानों के हित में केन्द्रीय पुल में चावल की कटौती के बारे में अपनी चुप्पी साधे हुए है। भाजपा सांसदों के इसी किसान विरोधी रवैय्ये को बेनकाब करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button