छत्तीसगढ

दीनदयाल उपाध्याय जी का ही सपना था आत्मनिर्भर बनें हमः धरमलाल कौशिक

रायपुर, 27 सितम्बर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित रायपुर जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं को वेबिनार के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन के प्रसंगों पर संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का समूचा जीवन समाज की उन्नति के लिये समर्पित रहा है। वह समग्र विकास की परिकल्पना को पूरा करने के लिये एक महान वैचारिक महायज्ञ में जुटे थे। इस पुनीत कार्य में हम सब की तरफ से एक-एक पूर्णाहुति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र को हर संभव दिशा में सशक्त बनाने का सपना देखा था। उसी सपने को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से पूरा करने में जुटे हैं। जिसमें हम सबकी सहभागिता जरूरी है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ की स्थापना के साथ ही राष्ट्र मे एक नवीन विचारधारा को स्थापित करना चाहते थे। जिस परिश्रम और पराक्रम के साथ वे इस दिशा मे जुटे, वह उनके जीवन दर्शन में देखने को मिलता है। वे जौनपुर से चुनाव लड़े उसके बाद उन्होंने कहा कि पराक्रमी कभी परास्त नही होता है। वे समाज में समग्रता के लिये हर युग में याद किये जायेंगे। उनके पुण्य प्रताप के अलख को लेकर हमें गतिशील रहते हुए सबके हित में कार्य करना है। हम सामाजिक जीवन में जितने नैतिक होंगे, उतने ही हम मजूबत होंगे। पराजय होने पर हम विजय की कामना करते हैं। इसलिये हमें एक भाव,एक विचार और दीनदयाल जी के आदर्श को लेकर मजबूती से मैदान में जुटे रहना होगा। विजय हमारी सुनिश्चित है। इस मौके पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, महामंत्री जयंती पटेल, योगी अग्रवाल, मनीष चौबे, अकबर अली, सुनील पिल्लई सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button