छत्तीसगढ

दुखद खबर : कांकेर में बीएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली

रायपुर, 6 जून। कोरोना काल के बीच एक दुखद घटना सामने आ रही है। दरअसल, कांकेर जिले में एक बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जवान सर्चिंग पर निकला था। सर्चिंग से वापस लौटते समय जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

बीएसएफ के मृतक जवान का नाम सुरेश कुमार बताया जा रहा है। कांकेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौड़ ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जवान ने कांकेर के पखांजुर थानाक्षेत्र के संगम में खुद पर फायर कर दिया। जवान ने आत्महत्या किन कारणों से की इसका अभी पता नहीं चल सका है। मालमे ही जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button