छत्तीसगढ

दुखद खबर: 7 बार विधायक रहे सराईपाली रियासत के राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन… मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

रायपुर, 27 अक्टूबर। संयुक्त मध्यप्रदेश में मंत्री रहे, सात बार के विधायक, एक बार राज्य सभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे महेंद्र बहादुर सिंह का अभी अभी निधन हो गया है।
सरायपाली रियासत के राजा, 96 वर्षीय महेंद्र बहादुर सिंह कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती थे। साल 1957 से महेंद्र बहादुर सिंह कई चुनाव लड़े और जीते। जब कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं बनाया तो वे निर्दलीय भी चुनाव लड़े। इसी परिवार से पुखराज सिंह व देवेंद्र बहादुर सिंह भी विधानसभा तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने वरिष्ठ नेता महेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
2016 में महेंद्र बहादुर सिंह ने काँग्रेस छोड़ कर जोगी काँग्रेस प्रवेश की चर्चा भी खूब हुई थी। इसपर उन्होंने कहा था कि जोगी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा ना उन्होंने की और ना ही अजीत जोगी ने की इसलिए वे शुरू से आखिरी तक कांग्रेस के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे, उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के शुरू से ही कर्मठ नेता है और आगे भी कांग्रेस में रहेंगे। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर सरायपाली ले जाया गया, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CM ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button