राष्ट्रीय

देश भर में अब तक लगाई गई 40 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज, चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत

नई दिल्ली, 18 जुलाई। भारत ने कोरोना टीकाकरण (Covid-19 Vaccination) के मोर्चे पर नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 40 करोड़ से अधिक डोज़ लग चुकी है। कोरोना टीकाकरण के मामले में चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत है। चीन के अलावा किसी भी देश में अब तक इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीन नहीं लगी है।

स्वास्थ मंत्रालय के आंकड़ों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश भर में 40.49 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लग चुकी है। बीते एक दिन में 51 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगी है। भारत में टीकाकरण अभियान इस साल 16 जनवरी से शुरू हुआ था। फिलहाल देश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।

देश की एक तिहाई से ज्यादा आबादी को लगी वैक्सीन डोज

आंकड़ों पर नज़र डालें तो अब तक देशभर में एक तिहाई से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। ये उन लोगों के आंकड़े हैं जो वैक्सीन लगाने के योग्य है.। यानी जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। अब तक 25.2 फीसदी लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लग गई है जबकि 8.7 फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी है। भारत को वैक्सीन के मोर्चे पर अभी भी लंबी जंग लड़नी है। दो तिहाई लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगनी बाक़ी है।

जम्मू और कश्मीर में दो पंचायतों में 100 फीसद टीकाकरण

शनिवार को जम्मू और कश्मीर में दो पंचायतों ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए 100% टीकाकरण पूरा किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं आशा [कार्यकर्ताओं] और जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में दो पंचायतों के लोगों को 100% टीकाकरण के लिए बधाई देना चाहता हूं। जिस तरह से वे टीकाकरण अभियान को सबसे दुर्गम स्थानों पर ले गए हैं, वह सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button