छत्तीसगढ

नगर निगम ने कबीर नगर में अवैध मोबाईल टावर को किया सीलबंद

रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर जोन 8 में अवैध मोबाइल टावर को सीलबंद करने की कार्यवाही की गई। विभाग अमले ने जोन कमिश्नर प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व व अभियंता अजीत सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया।

जोन 8 के तहत रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 2 के कबीर नगर क्षेत्र में एक निजी आवास की छत पर निगम की बिना अनुमति नियम विपरीत अवैध रूप से संचालित किये जा रहे एयरटेल कंपनी के अवैध मोबाईल टावर को अभियान चलाकर सील बंद करने की कडी कार्यवाही की। नगर निगम जोन 8 नगर निगम विभाग अमले ने आज कार्यवाही के तहत अवैध मोबाईल टावर को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया एवं उक्त अवैध मोबाईल टावर के संचालन हेतु प्रयुक्त वायर एवं फ्यूज को स्थल पर अभियान के दौरान जप्त कर लिया गया। स्थल पर नियमानुसार पंचनामा कार्यवाही की गई एवं संबंधित भूमि स्वामी को नोटिस जारी की गई। विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर संबंधित अवैध मोबाईल टावर बंद कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button