छत्तीसगढ

भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

रायपुर, 19 फरवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्यों ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के नेतृत्व में शुक्रवार को राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संगठन माहामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री द्वय बृजमोहन अग्रवाल व राजेश मूणत से मुलाकात कर आगामी कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आशीर्वाद व मार्गदर्शन लेने पहुंचे भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुभ कामना देते हुए कहा कि भाजयुमो को नव युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ अधिक से अधिक संख्या में कैसे जोड़ा जा सके पार्टी की विचारधारा के साथ कैसे युवाओं को जोड़ें इस दिशा में कार्ययोजना बना कर काम करना होगा। प्रदेशभर में छात्रावास कॉलेज हैं शिक्षण संस्थान हैं, छात्र छात्राओं तक सीधा संपर्क बनाने प्रयास होना चाहिए। खेल गतिविधियों का आयोजन, सांस्कृतिक आयोजन और छात्र छात्राओं की समस्याओं का निराकरण कर नव जवानों को जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में युवाओं से जुड़े अनेक विषय हैं बेरोजगारी भत्ता देने का वादा प्रदेश के नव जवानों से किया गया था जिसके लिए बाकायदा फॉर्म भी भरवाए गए थे भाजयुमो इस विषय को लेकर सरकार के खिलाफ युवाओं के हित में मोर्चा खोले। पीएससी भर्ती में गड़बड़ी, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, नियमितीकरण, शिक्षा कर्मियों सहित युवाओं से जुड़े विषयों पर कार्य योजना बना कर काम करें। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विभिन्न विषयों पर वन टू वन चर्चा करते हुए आगामी कार्य योजनाओं को लेकर नव नियुक्त पदाधिकारियों के विचार भी जाने उन्होंने प्रदेशभर में स्थानीय विषयों, प्रदेश स्तरीय विषयों को उठाने के साथ साथ गांव गांव तक सकारात्मक व रचनात्मक जन हित के कार्य करने की दिशा में भी युवा मोर्चा की अग्रणीय भूमिका तय कर कार्य करने कहा।

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजयुमो के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजयुमो फ्रंट लाइन मोर्चा हैं और इसी लिए हर मोर्चे पर भाजयुमो की अग्रणीय व महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। युवा मोर्चा के आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को और अधिक तपने और पक कर परिपक्वता के साथ कार्य करने का मौका मिला हैं।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भाजयुमो के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि भाजयुमो पार्टी की रीढ़ हैं। मजबूती के साथ कार्य योजना बना कर सभी जुटें।

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका सोरी, कोषाध्यक्ष हेमंत सेवलानी, प्रदेश मंत्री अमित मैशेरी, गौतम सोनकर, मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े, प्रचार प्रसार प्रमुख अजय सोनी, वैभव सिंह ठाकुर, कार्यालय प्रभारी सौरभ जैन, सोशल मीडिया प्रभारी अमन प्रताप सिंह, विपिन साहू, स्वाध्याय मंडल प्रमुख हरिओम साहू, कन्या शक्ति संयोजिका सुनिधि पांडेय, प्रशांत ठाकुर, तुषार चोपड़ा, विकास अग्रवाल, किशोर सोनी, ऋतु महिलांगे, उत्कर्ष त्रिवेदी, दीपक ग्वाल, अनुराग साहू सहित प्रदेश भाजयुमो रायपुर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button