छत्तीसगढ
नव नियुक्त महापौर का कांग्रेस के मीडिया विभाग ने किया स्वागत

रायपुर। नवनिर्वाचित रायपुर न.नि के महापौर एजा़ज ढेबर का आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के संचार विभाग मीडीया सेन्टर के कक्ष मे स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री व संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता धनजंय सिह ठाकुर, शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, कन्हैया अग्रवाल, गोवर्धन शर्मा, बालोदा बाजार जिला महामंत्री अनुराग पांडे, गिरीश वर्मा, सुरज दुबे ने भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया।