छत्तीसगढ

नारी सशक्तीकरण पर पुलिस नियंत्रण कक्ष सभागार में सम्पन्न हुआ वेबीनार, रखे अपने विचार

भिलाई नगर, 26 जून। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष सभागार सेक्टर 6 में एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इसमें लैंगिक समानता और नारी सशक्तिकरण पर विद्यार्थियों से चर्चा की गई। कॉलेज की प्रोफेसर डॉक्टर श्वेता चौबे की उपस्थिति में संपन्न इस बेबीनार में विद्यार्थियों ने भी अपनी बातें रखी। वेबीनार के माध्यम से कॉलेज के करीब 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने इस अक्सर पर अपनी बाते रखते हुए कुछ ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा की।

शहर पुलिस कप्तान रोहित कुमार झा ने महिला सशक्तिकरण व समानता के अधिकार पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए इस दौरान अलग-अलग काल की घटनाओं की जानकारी दी। आईयूसीए डब्लू प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने महिला संबंधी अपराध और घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी, साथ ही बताया कि किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में महिलाएं किस तरह से अपना अधिकार पा सकती हैं। वेबीनार में उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक अपराध प्रवीर चंद्र तिवारी ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण परिवेश पर चर्चा करते हुए महिला सशक्तिकरण पर तुलनात्मक रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज देश मे तकनीक का काफी तेजी से विकास हुआ है खासकर मोबाइल का। उसके चलते कई तरह के अपराध और विकृतिया बढी है। कार्यक्रम के दौरान शासकीय कॉलेज रायपुर की प्रोफेसर श्वेता चौबे ने भी महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के प्रति बढते अपराध सहित ज्वलंत मुद्दे पर प्रस्तुति देते हुए बताया कि के वर्तमान परिवेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध के रोकथाम व बचाव कैसे किया जा सकता है, इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सी.तिर्की भी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button