छत्तीसगढ

निगम ने बिना मास्क, गंदगी फैलाने व सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने वालों से वसूले ₹ 1 लाख से अधिक की राशि

रायपुर। कलेक्टर एस. भारतीदासन एवं नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर सभी 8 जोनों की व्यवस्था देखने अधिकारी पहुँचे। ये अधिकारी देखने गए थे कि शासन के आदेश परिपालन हो रहा या नहीं। व्यवस्था देखने के लिए नगर निवेश एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गए। जहां पर अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने लॉकडाउन के दौरान मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के सिद्धांत का व्यावहारिक पालन करवाने एवं थूककर गंदगी फैलाने पर जनस्वास्थ्य रक्षा हेतु जनजागरण करने सघन अभियान चलाया। अभियान के तहत मास्क नहीं पहनने वाले 684 लोगों पर ₹56180, थूककर गंदगी फैलाने वाले 470 लोगों पर ₹31370 एवं सामाजिक दूरी के जनस्वास्थ्य हितकारी सिद्धांत का पालन नहीं करने वाले 483 लोगों एवं दुकानदारो पर ₹59050 का जुर्माना लगाया। इस प्रकार मास्क नहीं लगाने, थूककर गंदगी फैलाने एवं सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ने वाले 1637 लोगों पर कुल मिलाकर ₹1 लाख 46 हजार 650 का जुर्माना अब तक किया जा चुका है। इसमें जोन -1 ने ₹16900, जोन -2 ने ₹20900, जोन -3 ने ₹19750, जोन -4 ने ₹15500, जोन -5 ने ₹11250, जोन -6 ने ₹27750, जोन -7 ने ₹19900 और जोन -8 ने ₹14650 का जुर्माना वसूला है। यह जन स्वास्थ्यहितकारी अभियान नगर निगम के सभी 8 जोन में निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button