छत्तीसगढ

नोटबंदी की ही तरह है नागरिकता कानून : त्रिवेदी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों का धान 2500 रूपये में खरीद रहे है। कांग्रेस की सरकार का ये कमिटमेंट है जो भारतीय जनता पार्टी के लोगों का 300 रूपये में बोनस देने में पसीने छूट जाते थे। 2100 रूपये बोल के नही दिया। वो लोग इस बात से बौखला गये है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों को हंसते-हंसते 2500 रूपये दे रहे है। इसी बात की पीड़ा भाजपा के बयानों में लगातार झलक रही है। भाजपा ने एक फर्जी विडियो जारी किया जिसमें कोई तथात्मक बात नही कही गई है। कांग्रेस के समर्थको ने इसके जवाब में एक विडियो बनाया है छोटा, शालीन, भद्र विडियो जिसमे राज्य सरकार के उपलब्धियों को रेखाकिंत किया गया है। 1 साल के अंदर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने काम किया है। कांग्रेस की सरकार ने जो काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के 15 साल उसके सामने कभी नही ठहरते।
मंत्री टीएस सिंहदेव को धमकी दिये जाने के मामले पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज देश का जो वातावरण हो गया है कि लोग फर्जी आईडी से हिंसा की बाते कर रहे है। गांधी बनाने और गोड़से के समाप्त नही होने की बात कर रहे है। गोड़से के रास्ते पर भेजने की बात कर रहे है। इसके लिए भाजपा और आरएसएस जिम्मेदार है। जिसने देश के सामाजिक ताने बाने को, परस्पर सदभाव को नष्ट करने का काम किया है। सिर्फ राजनीति फायदे के लिए धर्म से धर्म को लड़ाना भाजपा की नीति बन चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने नोटबंदी के तर्ज पर नागरिकता संशोधन कानून लाया है। नोटबंदी करके लोगो को लाईन में लगाकर खड़ा किया था वैसे ही आप नागरिकता संशोधन बिल लाकर नागरिकता के लिए भी पूरे देश को वैसे ही लाइन में खड़ा करना चाहते हैं। लाइन में खड़े होकर यह नागरिकता संशोधन बिल में क्या करेंगे? भगवान मालिक है! भारतीय जनता पार्टी ने जैस नोटबंदी के समय मोदी सरकार ने पूरे देश के लोगों को लाईन में खड़ा कर दिया था नोट बदलवाने के लिए, नागरिकता संशोधन बिल के द्वारा ये पूरे देश में नागरिकता प्रमाण के लिए वैसे ही लाईन मे खड़े करेंगे। नोटबंदी से 14 लोगों की मौत हुई थी। नागरिकता संशोधन बिल विधेयक पर आप देख ही रहे है पूरे देश में इसके प्रति नाराजगी है। पूरा पूर्वोत्तर भारत अशांत है, बंगाल अशांत है। असम, बंगाल, बिहार देश में चौरतरफा आग लग गई है। जापान के प्रधानमत्री का भारत दौरा रदद् हुआ है। बांग्लादेश के मंत्रियों का भारत प्रवास रदद् हुआ है। देश में इस अराजकता और हिंसा के लिए मोदी और शाह और उनके द्वारा लाया गया नागरिक संशोधन बिल जवाबदार है। बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाया गया हमारा संविधान आर्टिकल 5, आर्टिकल 10, आर्टिकल 14 कहता है, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नही सकता। लेकिन भाजपा धर्म के नाम पर एक दूसरे को सारे देशवासियों को लड़ाना चाहती है और धर्म से धर्म की लड़ाई का राजनैतिक फायदा उठाना चाहती है। सांप्रदायिकता फैलाना चाहता है। बेहद आपत्तिजनक है। इस अशांति के लिए, हिंसा के लिये भारतीय जनता पार्टी को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
बढ़ती हुई महंगाई प्याज 200 रू. किलो, पेट्रोल, डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। मंदी अर्थव्यवस्था में किसी के पास धंधा रोजगार सब बैठ चुका है। बेरोजगारी इन सारे मुद्दों पर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों में विफलता के खिलाफ, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करेंगे, किसान की आय दुगनी करेंगे, किसान को जो भूपेश बघेल की सरकार दे रही है। इन सारे मुद्दों पर केन्द्र की सरकार के खिलाफ दिल्ली में रामलीला मैदान में आज कांग्रेस का भारत बचाओ आंदोलन में पूरे देश से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ से अधिक लोग गए हैं और दिल्ली में आज जबरदस्त प्रदर्शन होगा। छत्तीसगढ़ के किसानों के धान उगाने वाले किसानों के हितों की आवाज उठाई जाएगी।
जो दंतेवाड़ा की सीट भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जीती थी। लोकसभा चुनाव में भी दंतेवाड़ा में भाजपा की लीड थी। दंतेवाड़ा सीट को भी कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीता है। भूपेश बघेल जी की सरकार के कामों के कारण आज प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त वातावरण बना है। नगरीय निकाय चुनावों में पूरे प्रदेश में कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। व्यापारियों को गुमाश्ता लाइसेंस के नवीनीकरण से छूट दी गई, छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री पर लगाई रोक हटाई गई। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था मंदी का शिकार है और छत्तीसगढ़ में व्यापार फल-फूल रहा है। यह भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों के परिणाम से ही संभव हुआ है। भूपेश बघेल की आर्थिक नीतियों को पूरे प्रदेश में और खासकर व्यापारी समुदाय से व्यापक समर्थन मिल रहा है। शराब की खपत में गिरावट आई है। आबकारी विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि राज्य में शराब की खपत कम हुयी है। भाजपा कितना भी झूठ फैला ले, कितना भी भ्रम फैला ले, प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है। भूपेश बघेल जी के साथ और भूपेश बघेल जी की सरकार ने विकास की दिशा में प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया है। किसानों, गरीबों, मजदूरों, आम आदमियों की भलाई के लिए काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button