छत्तीसगढ

परिवहन, वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मो. अकबर ने राजीव भवन में लोगों की समस्यायें सुनी

रायपुर। परिवहन, वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनसामान्य से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। मुलाकात कार्यक्रम के बाद उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि प्रदेश भर से लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मिलने आए थे। उनकी समस्याओं का यथायोग्य निराकरण किया गया। नागरिकों ने पिपरिया उप-तहसील को पूर्णरूपेण तहसील का दर्जा देने की मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उसे संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिये भेज दिया गया। एक समाजसेवी संगठन के लोगों ने पर्यावरण की दिशा में उनके संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान हर-घर पौधा, घर-घर पौधा की जानकारी देते हुए एक प्रचार गीत का शुभारंभ मंत्री मोहम्मद अकबर के हाथों से करवाया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया पौधारोपण की शुरूआत उनके द्वारा अपने घरों से परिजनों के द्वारा एक-एक पौधा लगाकर शुरू किया है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने आश्वस्त किया है कि इस कार्यक्रम में जितने भी पौधे लगाए जाएंगे उसे वन विभाग निःशुल्क उपलब्ध करवाएगा। विभिन्न प्राथमिक सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों के सहकारी समितियों के परिसीमन की प्राथमिक प्रकाशन की परेशानियों के निराकरण का आवेदन भी सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button