छत्तीसगढ

पुणे में फँसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की मांग पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने उपलब्ध करवाया सूखा राशन

0 हेल्पलाइन नंबर पर खाद्य मंत्री से किया था सहायता का अनुरोध

रायपुर। महाराष्ट्र के पुणे में फँसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की मांग पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने उन्हें सूखा राशन उपलब्ध करवाया। पुणे से कुछ श्रमिकों ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत द्वारा जारी किये गये हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क किया था। उनकी मांग पर प्राथमिकता से कार्यवाही करते हुए खाद्य मंत्री के निर्देशानुसार उनके ओ एस डी अतुल शेटे ने पुणे नगरीय प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्हें उपरोक्त श्रमिकों की समस्या से अवगत कराते हुए सूखा राशन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। पुणे नगरीय प्रशासन ने प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के श्रमिकों से संपर्क किया और वांछित सूखा राशन प्रदान किया।
श्रमिकों से दूरभाष पर जानकारी के अनुसार उन्हें भोजन तो मिल रहा था, पर यह भोजन ग्रहण करने में उन्हें समस्या हो रही थी। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की भोजन शैली छत्तीसगढ़ की भोजन शैली से भिन्न है, जिसके कारण भोजन के स्वाद में भी भिन्नता होती है। श्रमिकों ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को वस्तुस्थिति से अवगत कराकर सूखा राशन उपलब्ध कराने की मांग की थी। पुणे जिला कलेक्टर सुभाष बागड़े, पुणे कमिश्नर जाधव तथा छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र के नोडल अधिकार एस. वी. पड़ेगांवकर ने आपसी सामंजस्य द्वारा उपरोक्त श्रमिकों की समस्या का निराकरण कर उन्हें राहत पहुँचाई।
लॉकडाउन की स्थिति में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत विभिन्न क्षेत्र में फँसे छत्तीसगढ़ के कामगारों को राशन उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस हेतु उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button