छत्तीसगढ

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ट्वीट का कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

रायपुर, 6 जुलाई। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ट्वीट पर कांग्रेस ने  कड़ी प्रतिक्रिया व्यकत की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने गौधन न्याय योजना शुरू कर वर्षो से गाय के नाम से राजनीति कर सत्ता सुख भोगने वाले भाजपा को आईना दिखाया है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार रही एवं बीते 6 साल से केन्द्र में मोदी की सरकार है। लेकिन गाय के सुरक्षा लालन, पालन पर कोई ध्यान नही दिया गया। रमन सरकार के दौरान गौ पालन के नाम से अनुदान लेकर भाजपा के नेता खुद का लालन, पालन करते थे। भाजपा नेताओं की करोड़ो के अनुदान पाने वाली गौ शालाओं में गौमास और गाय के चमड़ो के लिये गौ हत्या का घृणित मामला रमन सिंह और अजय चंद्राकर की सरकार में ही उजागर हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गोबर खरीदी पर टीका टिप्पणी कर सावरकर के गौ माता को लेकर घृणित एवं गिरी हुई सोच को ही आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपाई सावरकर के उसी गौ विरोधी चरित्र को साकार कर रहे है। जिसमें सावरकर ने गाय की पूजा को मूर्खतापूर्ण आचरण कहा था। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पढ़े-लिखे युवाओ को जो गौ सेवा करते हैं पशुधन की सेवा करते हैं उन्हें पशुधन और गौ सेवा से दूर होने प्रेरित कर रहे हैं? पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बताए रमन सरकार के 15 साल में छत्तीसगढ़ में कितने डॉक्टर बनाएं? 15 साल में छत्तीसगढ़ के कितने पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी दिए? सरकारी पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती करने वाले रमन सरकार में मंत्री रहे अजय चंद्राकर को सत्ता से बाहर होते ही पढ़े-लिखे युवाओं की चिंता सता रही है। छत्तीसगढ़ के 20 हजार गांवों में गोबर बीनना  छेना थोपना गोबर से खातू बनाना, गोबर से गौरी गणेश बनाकर पूजन करना, गोबर से घर लीपना का कार्य रोज किया जाता है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के टिविट में ग्रामीण संस्कार, संस्कृति, परम्परा का विरोध झलक रहा है। गोपालकों, गोबर बीनने वाले,छेना थोपने वालो का अपमान दिख रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार गोधन न्याय योजना लागू कर राज्य के 1 करोड़ 11लाख पशुधन एवं गोपालको के साथ किसानों की बेहतर कल की चिंता कर रही है। गोबर खरीदने से  गोपालको को आर्थिक लाभ होगा ही  पशुधन को भी चारा पानी  की कमी नहीं होगी  आवारा पशुओं के घूमने पर भी अंकुश लगेगा किसानों को बेहतर एवं सस्ती देसी खातू मिलेगी जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगा कृषि कार्य में लागत कम होगी जैविक खाद को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर एवँ भाजपा रासायनिक खाद निर्माता पूंजीपतियों के दबाव में गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीद कर वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का  विरोध कर रहे है। छत्तीसगढ़ में देशी खातू सस्ती और अच्छी मिलने से रसायनिक उर्वरक की बिक्री कम होगी। भाजपा नेताओें को इसी बात की तकलीफ हो रही है।  भाजपा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने किसानों के गोबर खरीदी योजना का विरोध कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button