छत्तीसगढ

पूर्व CM के ट्वीट का अब शहर अघ्यक्ष गिरीश दुबे ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, पूछा- कोरोना जैसे संकट काल में आप कहां थे?

रायपुर, 10 जुलाई। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने रमन सिंह के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गिरीश दुबे ने कहां कि रमन सिंह रोजगार की बात करते है पर शायद उनकों ये जानकारी नही है कि पुरे देश में छत्तीसगढ़ मनरेगा के माध्यम से रोजगार देने में दुसरे स्थान पर है। जिस मनरेगा का इनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में नाच-नाच के मजाक उडाया करतें थें, जिस योजना को युपीए सरकार की नाकामी बताते थें, आज उसी योजना के माध्यम से पुरे देश में रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहां कि रमन सिंह विकास कार्य की बात कहते है, इनके कार्यकाल में विकास कार्य के नाम पर सिर्फ ढ़ांचा खडा किया गया, जिसका जीता जागता उदाहरण स्काई वाॅक है। आज वहीं स्काई वाक राजधानी के छाती में गढ़ा हुआ है, जिसमें करोड़ो रूपय का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने आगे कहां कि रमन सिंह किसानों के विषय में प्रश्न पुछते है। भुपेश बघेल की सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों का इस योजना के माध्यम से 5700 रूपय की राशि स्वीकृत की गयी, जिसकी पहली कीस्त 1500 करोड़ रूपय किसानों को दे दी गयी है। आज इस कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुचारू से चल रही है।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने रमन सिंह को याद दिलाते हुए कहां कि आपने सत्ता में रहते अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां था कि कार्यकर्ता सिर्फ एक साल भ्रष्टाचार बंद कर दे तो छत्तीसगढ़ में फिर से हमारी सरकार आ जाएगी। गिरीश दुबे ने रमन सिंह के ट्वीट पर कहां कि कोरोना जैसी वैश्वीक महामारी में आप कहां थे, इस संकट काल में क्या आपको छत्तीसगढ़ की जनता कि याद नही आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button