छत्तीसगढ

पेट्रोल-डीज़ल पर छत्तीसगढ़ में सियासत जारी, भाजपा ने कहा वैट घटाए सरकार…

रायपुर, 6 अक्टूबर। भारत सरकार ने बुधवार को पेट्रोल में 5 और डीजल में 10 रुपए उत्पाद शुल्क कम कर दिया जिसके बाद आम लोगों को काफी रहत महसूस हुई। लेकिन अब छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल में राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे वैट टैक्स पर सियासत गरमा गई है। भाजपा जहाँ राज्य सरकार को जनता विरोधी करार दे रही है तो वहीं CM भूपेश ने भी जीएसटी मंत्री सिंहदेव से प्रस्ताव मंगवा लिया है। ऐसे में प्रदेश में भी पट्रोल-डीजल में वैट कम होने के संकेत मिलने लगे हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है और राज्य सरकार को हर मोड़ पर घेरने तैयार रहती है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी घटा देने के बावजूद छत्तीसगढ़ में वैट नहीं घटाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि गाल बजाने के बजाय मुख्यमंत्री बघेल पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाकर छत्तीसगढ़ को लोगों को राहत पहुँचाने काम करें, तो ज़्यादा अच्छा होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय की माने तो केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी घटाकर देश को राहत प्रदान की है और राज्यों से अपने-अपने हिस्से के वैट को घटाने की अपील की है। बात-बेबात भाजपा शासित राज्यों को उलाहना देती प्रदेश सरकार अब इधर-उधर की बातें करने के बजाय अपने हिस्से का वैट उसी तरह क्यों नहीं घटा रही है जैसा देश के भाजपा शासित प्रदेशों में वैट घटाकर लोगों को राहत पहुँचाने का काम किया गया है। विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को अपनी आदत में सुधार करने की ज़रूरत है। कुर्सी बचाने की ज़द्दोज़हद में वे प्रदेश की जनता का हित ही भुला बैठे हैं।

इधर वैट कम करने की मांग को लेकर भाजयुमो ने प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी राजधानी के पेट्रोल पंपों में आज जमकर प्रदर्शन किये। साथ ही राज्य सरकार को वैट कम करने पर दबाव भी डाला।

प्रदेश सरकार बना रही है योजना : सिंहदेव

छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेशवासियों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर बड़ी राहत देने के मूड में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव को प्रस्ताव बनाने कहा है। वहीं मंत्री सिंहदेव भी 2 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती को लेकर प्रस्ताव राज्य सरकार को सौंपें देंगे। जिसके बाद राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वैट का कुछ अंश कटौती कर सकती है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार होशियारी कर एक्ससाइज ड्यूटी के अलावा सेस ले रही है, ऐसे में सेस के जरिये केंद्र आमदनी की बड़ी राशि अपने पास रख रही है और उस राशि को राज्यों को नहीं दे रही है। एक्ससाइज ड्यूटी कम करने से राज्यों का हिस्सा प्रभावित हो रहा है। सिंह देव ने कहा कि देश में हुए उपचुनाव में भाजपा पिछड़ गई उसके बाद अब डाई दिखावा किया जा रहा है।

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि हमारा जो दृष्टिकोण है, वो है कि ग्राहकों को राहत मिले। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद जल्द ही नोटशीट प्रस्तुत कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही विभागीय अधिकारियों के साथ इस मसले पर चर्चा हुई, ताकि एक प्रपोजल बने जिससे अधिक से अधिक रहत दिया जा सके। वैट कम करने के कारणों पर जोर डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के आसपास के राज्यों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को मंगाया गया है, अगर छत्तीसगढ़ में कीमत ज्यादा होती है तो लोग पडोसी राज्यो से बोतल में पेट्रोल लाने मजबूर होंगे, तो उससे वैट का नुकसान होगा, इसलिए रेट कम करने से आमदनी में हमारा घाटा कितना होगा और रेट कम करने से खपत ज्यादा होती है तो उससे उसकी कितनी भरपाई होती है। ये देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button