छत्तीसगढ

शिक्षामंत्री प्रेमसाह सिंह टेकाम ने सदन में दी जानकारी, क्या जानकारी दी..पूरा पढ़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी के प्रश्रों के लिखित उत्तर में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जानकारी दी है कि प्रदेश में 8 विद्यालयों पर राष्ट्रीय शिक्षक परिषद ने प्रतिबंध लगाया है।
इनमें 7 महाविद्यालय दुर्ग जिले के और एक राजनांदगांव जिले का है। श्री टेकाम ने प्रतिबंध लगे महाविद्यालयों की जानकारी भी दी। जिनमें कल्याण महाविद्यालय सेक्टर-7 भिलाई नगर, भिलाई मैत्री कॉलेज रिसाली, शिवा कॉलेज मैत्री विहार सुपेला, स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई, जगतगुरू शंकराचार्य कॉलेज भिलाई, श्रीराम कॉलेज ऑफ  एज्युकेशन राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय सेक्टर-6 भिलाई तथा आर्यवर्त शिक्षा महाविद्यालय रूआबांधा भिलाई शामिल है। श्री टेकाम ने जानकारी दी कि प्रदेश में कुल 146 बीएड महाविद्यालय संचालित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button