छत्तीसगढ

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में हाथरस की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

रायपुर, 1 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुइ दर्दनाक घटना के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने जानकारी दी कार्यकर्ता घड़ीचैंक से हाथों में कैंडल लेकर टाउन हाॅल पहुंचे और वहां स्थित गांधी जी की मुर्ती के सामने कैंडल जलाया, साथ ही मृत आतमा की शांती के लिए कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन भी रखा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहां की जिस प्रकार उस लडकी के शव को अमानवीय तरीके से हिन्दु रीति रिवाज के बिना ही अंतिम संस्कार किया गया, यह घोर निंदनीय है, यह कृत्य योगी सरकार के हिन्दुत्व चेहरे को बेनकाब करता है।

कैंडल मार्च में उपस्थ्ति शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने इस घटना की निंदा की और पिडित परिवार कों जल्द से जल्द न्याय देने की मांग की।

इस कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर, शकुन डहरिया, पंकज शर्मा, उधोराम वर्मा, पंकज मिश्रा, आशा चैहान, सारिक रईस खान, शन्नी अग्रवाल, सद्दाम सोलंकी, विकास बजाज, मेहमुद अली, दिलीप चैहान, ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी, नवीन चंद्राकर, दाउलाल साहु, कामरान अंसारी, देव कुमार साहु, जीश्रीनिवास, शब्बीर खान, सोमेन चटर्जी,पार्षद उत्तम साहु, मणीराम साहु, आकाश दीप शर्मा, सुनिल भुवाल, माधव साहु, सुन्दर जोगी, ममता राय, गंगा बाई यादव, सायरा खान, कल्पना सागर, अविनय दुबे, मुन्ना मिश्रा, कमल धृतलहरे, कमलेश नत्थानी, राजु नायक, किमत दीप, राकेश नंगाडे, दिवाकर साहु, पंकज सिंह, विष्णु साहु, बाबा मशीह, नवीन केशरवानी, ईकलाक कुरैशी, भीम यादव, अभिजित त्रिपाठी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button