छत्तीसगढ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक साल कार्यकाल पूरा होने पर झीरम घाटी के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

रायपुर, 29 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम  राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं झीरम घाटी कांड में शहीद नेताओं सुरक्षाकर्मियों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के जन हितेषी कार्यों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिली है प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं का निरंतर सहयोग मिला है। सब के सहयोग से राज्य में हुए विधानसभा के दो उपचुनाव नगर निगम नगर पंचायत जिला पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएं हैं आने वाले दिनों में मरवाही के उपचुनाव में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन हितैषी कार्यों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस का परचम लहराने में सफलता प्राप्त करेंगे। राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का खादी सूत से निर्मित माला पहनाकर अभिनंदन किया एवं सफलताओ एवं उपलब्धियों से भरा 1 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग के सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, वर्क्फ बोर्ड चेयरमेन सलाम रिजवी, राजेश चौबे, मोहम्मद अली, अरुण भद्रा सहित कांग्रेस जन फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button