छत्तीसगढ

प्रदेश कार्यालय विस्तार को लेकर बीजेपी- कांग्रेस है आमने-सामने

रायपुर, 18 जून। आगामी 20 अगस्त राजीव गांधी जयंती के दिन कांग्रेस सभी जिलों में प्रदेश कार्यालय का विस्तार करने जा रही है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी- कांग्रेस आमने-सामने होकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

गांधी जयंती पर सभी जिलों में कांग्रेस भवनों का शिलान्यास किया जाएगा। जिसपर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। कोरोना संकट के दौरान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस भवन निर्माण और कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का विस्तार किया जाना विपक्ष के गले नहीं उतर रहा है। विपक्ष की माने तो जहां इस कोरोना संकटकाल में मुख्यमंत्री सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कई तरह की कटौती कर रहे है तो दूसरी ओर cm ने लोगों से दोबारा सीएम सहायता कोष में सहयोग राशि जमा करने की अपील कर रहे हैं, ऐसे समय पार्टी का कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के विस्तार करना अनावश्यक खर्च होगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव प्रदेश का कहना है कि, प्रदेश का मुखिया भूपेश बघेल इस कोरोना संकट में कर्मचारियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों सहित सभी वर्गों से मुख्यमंत्री सहायता कोष में दोबारा राशि जमा करने अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवनों के निर्माण के लिए सहयोग की अपील कर रहे हैं, जो कांग्रेस की दोहरी नीति को दर्शाता है। कांग्रेस भले ही प्रधानमंत्री सहायता कोष में राशि जमा न करे लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा करना चाहिए।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का विस्तार और सभी जिलों में कांग्रेस भवन कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा। भाजपा की तर्ज पर नहीं कि 15 साल भ्रष्टाचार से कमाए पैसे से कुशाभाऊ ठाकरे जैसा आलीशान महल निर्माण किया है। भाजपा का कुशाभाऊ ठाकरे एक सर्वसुविधायुक्त होटल की तर्ज पर भाजपाइयों के ऐशगाह है जहां सभी तरह की ऐशोआराम की चीजे उपलब्ध हुआ है।

बहरहाल, एक ओर कोरोना का संकट के चलते सभी जगह आर्थिकमंदी पसरा हुआ है, तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय विस्तार और जिलों में कांग्रेस भवन निर्माण कराए जाने का कांग्रेस का निर्णय उनके लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। यही वजह है कि अब भाजपा इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने से कोई गुरेज नहीं कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button