छत्तीसगढ

प्रेस कांफ्रेंस में कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने दी जानकारी…इस बार का लॉकडाउन और सख्त होगा

रायपुर, 20 जुलाई। रायपुर जिले में 1100 से ज्यादा मामले आ चुके हैं, और आँकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है, इसलिए रायपुर और बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में 22 जुलाई से लेकर 28 जुलाई की रात 12 बजे तक लॉकडाउन प्रभावशील रहेगा। लॉक डाउन को लेकर सोमवार को रेडक्रॉस हॉल में कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर तमाम जानकारियां दी हैं।

कलेक्टर ने बताया कि दो नगर निगम क्षेत्र रायपुर और बिरगांव में 240 से ज्यादा इलाकों में कंन्टेंनमेंट जोन हैं। रायपुर में 200 से ज्यादा, बिरगांव में 40 से ज्यादा इलाकों को कन्टेंमेंट जोन घोषित किया गया है। इन दोनों इलाकों में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रायपुर और बिरगांव नगर निगम पूरी तरह कन्टेंमेंट जोन के रूप में चिन्हित हैं।
राज्य शासन के आदेश पर 21 जुलाई रात 12 बजे से 28 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन का आदेश लागू रहेगा। इस बार ज्यादा कड़ाई के साथ लॉकडाउन का पालन होगा। राशन, दूध, दवा, की दुकानें समय अवधि के बीच खुली रहेंगी। इस बार किराना दुकानों को संचालन की अनुमति नहीं रहेगी।

0 सब्जी, मेडिकल, पेट्रोल पंप की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक की ही खुलेंगी।

0 आदेश में संशोधन करते हुए फैसला लिया गया है किराना दुकानें भी बंद रहेंगी।

0 सभी कार्यालयों को भी बंद करने का आदेश, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था होगी।

0 पुलिस,स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के कार्यालय बंद रहेंगे, लेकिन कर्मचारी ऑन ड्यूटी होंगे।

0 सभी सीमाएं सील होंगी, वाणिज्य कार्यालयों को ही अनुमति रहेगी।

0 फैक्ट्रीयों में कर्मचारी के आवागमन और श्रमिकों के रहने की व्यवस्था फैक्ट्री प्रबंधन करेगा।

0 सभी नागरिक घर में ही रहें, इमरजेंसी में ही बाहर निकलें।

0 ठेले पर फल सब्ज़ी बेचने वालों को सुबह 10 बजे तक ही अनुमति रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button