छत्तीसगढ

प्रोफेशनल लूटेरों ने दो दिन तक किया रेकी और लूटा 50 लाख, पुुलिस भी चौकन्ना, किया 24 घंटों में गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में एक बड़ी रकम लूटने के लिए लूटेरों ने दो दिनों तक रेकी किया, फिर 50 लाख रुपए लूट भी लिया। पुलिस भी मामले को लेकर सतर्कता बरती और मात्र 24 घंटे के अंदर 5 आरोपी सहित 49 लाख 10 हजार रुपए उनके कब्जे में। सभी आरोपियों को चलती ट्रेन में पुलिस उस वक्त पकड़ी जब वे बैठने के लिए बोगी-बोगी घुम रहे थे।
आपको बताते चले कि, 12 फरवरी को राजधानी के प्लाईवुड कारोबारी से 50 लाख की लूटा गया था, जो देवेन्द्र नगर थाना इलाके के क्षितिज अपार्टमेंट से लूटी गई थी। जिसके बाद पुलिस विभाग की ओर से 1 लाख 40 हजार रुपए का नगद ईनाम की घोषणा किया गया था। शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी रायपुर आरिफ  शेख ने कहा, इंटरस्टेट ऑपरेशन चलाते हुए ट्रेन में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लूट की अधिकांश रकम बरामद भी कर ली गई है। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपी प्रोफेशनल हैं और हत्या के मामले में जेल भी जा चुके हैं।

चलती ट्रेन में किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। आरोपियों के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली जिसके बाद टीम को राजस्थान रवाना किया गया। टीम को जानकारी मिली कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गीतांजलि एक्सप्रेस से नागपुर पहुंचे। नागपुर में निजामुद्दीन एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर रवाना हुए हैं। इस दौरान दिल्ली में कैंप कर रही टीम को ट्रेन में ही आरोपियों को गिरफ्तार करने कहा गया। टीम निजामुद्दीन स्टेशन से 30 किमी पहले ट्रेन में सवार हो गई। सभी बोगियों को चेक करते हुए आगे बढ़ ही रहे थे कि रायपुर पुलिस की टीम ने आरोपियों को धरदबोचा। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे सभी मूलत: बिकानेर राजस्थान के निवासी हैं। बबलू शर्मा के पूर्व कर्मचारी मालाराम ने आरोपियों को बताया था कि इस फ्लैट में कैश का लेनदेन होता है। इसके बाद सभी अपने अपने साधनों से 11 फरवरी को रायपुर पहुंचे और मालाराम के बताए फ्लैट में रुक गए। दो दिनों तक रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने भागने के दौरान रेलवे स्टेशन गुरुद्वारे के पास नाले में कट्टे को फेंक दिया था। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है। एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि आरोपी अशोक जाखड़, जयकिशन गोदारा, गणेश जाट और भवर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी बिकानेर राजस्थान के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से लूट की रकम 49 लाख 10 हजार रुपए बरामद कर लिए गए हैं।

इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

पुलिस अधीक्षक, उरला अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन नसर सिद्दकी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन, निरीक्षक रमाकांत साहू, सोनल ग्वाला, उप निरीक्षक सिराज खान, होमचंद नागरची, सउनि किशोर सेठ, प्रधान आरक्षक संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, सरफराज चिस्ती, महेन्द्र राजपूत, जमील खान,  ेमराज बारिक, इरफान खान, मो. कय्यूम, अजय सिंह, जयनारायण यादव आरक्षक, राजिक खान, विजय पटेल, टुकेश निषाद, विरेन्द्र भार्गव, प्रमोद बेहरा, रवि तिवारी, अनिल पाण्डेय, संजय मरकाम, चंद्र कुमार धु्रव, चिंतामणि साहू, कमल धनगर, उपेन्द्र यादव, सुरेश देशमुख, जसवंत सोनी, मो. सुल्तान, आशिष राजपूत, आशिष त्रिवेदी व बबीता देवांगन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button