राष्ट्रीय

बिग ब्रेकिंग मुंबई: नींद में ही हुई मौत…ताश के पत्ते की तरह ढह गई 3 मंजिला इमारत…कई दबे है मलबे के नीचे…

मुंबई, 21  सितंबर। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित ठाणे के भिवंडी में पटेल कंपाउंड इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। अब तक दस लोगों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय लोगों द्वारा 20 लोगों को बचाया गया है। वहीं महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे घटना का दौरा करने पहुंचे।

Prime Ministers tweet

प्रधानमंत्री का ट्वीट

प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने से मृत लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह दुर्घटना तब हुई, जब सभी निवासी गहरी नींद में थे. पटेल कंपाउंड में तीन मंजिला इमारत भोर में करीब 3.45 बजे अचानक ढह गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम से कम 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बिल्डिंग ढहने की घटना में दस लोगों की जान चली गई है।

एनडीआरएफ की एक घटना स्थान पर मलबे को निकालने की कोशिश कर रही है। टीम ने इमारत ढहने के स्थल पर मलबे के नीचे से एक बच्चे को बचाया। आपदा प्रतिक्रिया बल के 15 कर्मियों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (30 कर्मियों) के एक दल को बचाव अभियान में मदद करने के लिए भेजा गया है। सभी घायलों को IGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह इमारत आज तड़के धराशायी हो गई। खोज एवं बचाव कार्य जारी है।

एक निकाय अधिकारी ने बताया कि धमनकर नाका के पास नरपोली में पटेल परिसर स्थित इमारत तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर गिर गई। हादसे के समय उसमें रहने वाले लोग सोये हुए थे।

घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर

उन्होंने बताया कि इमारत में रहने वाले करीब 20 व्यक्तियों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी ने बताया कि बचाव कर्मियों ने इमारत के मलबे से एक बच्चे को निकाला है और उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button