छत्तीसगढ
बिग ब्रेकिंग…सोनिया गांधी ने CM बघेल को फोन कर अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता की ली जानकारी

रायपुर, 1 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कोविड के अचानक बढ़ने से चिंतित राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन किया। उन्होंने राज्य में कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
ओमाइक्रोन वेरिएंट को लेकर सोनिया गांधी ने सीएम बघेल से फ़ोन पर बात की। इस दौरान सोनिया गांधी ने अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी ली।
सोनिया गांधी की बातचीत में देश में बढ़ते संक्रमण से लोगों को बचाने की चिंता साफ दिखाई दे रही थी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि फिलहाल राज्य में सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को जानकारी देने के साथ ही आश्वासन भी दिया।