छत्तीसगढ

भाजपा के दिग्गज बच्चों की मौत का गलत आंकड़े प्रस्तुत कर राजनीति कर रहे है: धनंजय सिंह ठाकुर

0 2019 में मोर्टलिटी रेट में पूर्व वर्ष 2018 की अपेक्षा 5.3 प्रतिशत कमी हुआ

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के द्वारा बच्चों की मौत के गलत आंकड़े जारी करना दुखद है। बच्चों की मौत पर गलत आंकड़े प्रस्तुत कर भाजपा राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक और मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की सफलता कुपोषण मुक्त बस्तर बनाने की योजना पर प्रभावी रूप से दिख रहा है। सरकारी चिकित्सा सेवाओं में लोगों का विश्वास बढ़ा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह जी और प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी जी (जो बस्तर से ही आते है) दोनों ने बस्तर में बीते साल में 804 बच्चों की मौत का फर्जी आंकड़ा जारी किया। वास्तविकता यह है 2019 में 2623 बच्चें भर्ती हुये (1722 इन बर्न) जिसमें 2047 बच्चे बचाये जा सके। 2018 में 2325 बच्चे भर्ती हुये थे (1247 इन बर्न) और 2019 में 2627 बच्चे भर्ती हुये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा पूर्व रमन सरकार के दौरान 15 साल से डगमगाई स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी में लाने किये जा रहे उपायो का ही नतीजा है कि सरकारी अस्पतालों के प्रति आम जनता का भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि 2018 के मुकाबले 2019 में इलाज के लिये बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में लोगों के बढ़ते विश्वास का द्योतक है। मोर्टलिटी रेट में 5.3 प्रतिशत कम आयी है। जबकि भाजपा के नेता, मोर्टलिटी रेट बढ़ने का आरोप लगा रहे है जो गलत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button