छत्तीसगढ

भारत रत्न राजीव गांधी जयंती पर कल सद्भावना दौड़ का आयोजन

रायपुर। 20 अगस्त मंगलवार को सुबह 7:30 भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जायेगा। ये कार्यक्रम कांग्रेस भवन गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक किया जाना है। सद्भावना दौड़  में प्रदेश के मुखिया cm भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे। इसमें प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित कामगार कांग्रेस, असंगठित क्षेत्र, जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्यों, महापौर प्रतिनिधिगण एवं समस्त कांग्रेसजन सुबह 7:30 बजे कांग्रेस भवन गांधी मैदान से सद्भावना दौड़ के उपस्थित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button