राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा:ठाणे में रिहायशी बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 की मौत, 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र, 29 मई। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में शुक्रवार को पांच मंजिला इमारत का स्लैब गिर गया। इसस कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। 4 से 5 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इस इलाके में एक महीने में यह इस तरह की दूसरी घटना है।

रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के चीफ संतोष कदम ने बताया कि नेहरू चौक एरिया में बनी इस इमारत का नाम साईं सिद्धि है। इसकी 5वीं मंजिल का स्लैब ढह गया। मलबे से अब तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं।

दो हफ्ते पहले भी हुआ था हादसा
उल्हासनगर टाउनशिप में 15 मई को इसी तरह एक अवैध इमारत का स्लैब ढह गया था। यह इमारत चार मंजिला थी और इसकी चौथी मंजिल का ही स्लैब गिर गया था। इसके बाद दूसरे फ्लोर के स्लैब भी गिरते चले गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बचाव टीम ने 11 लोगों को बाहर निकाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button