मनोरंजन

मालदीव से अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के रोमांटिक डिनर डेट का वीडियो हुआ लीक, इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, 7 दिसंबर। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते काफी वक्त से अपने रिलेशनशिप को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा में बनें हुए हैं। दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। हाल ही में ये खूबसूरत कपल मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचा था। इस दौरान दोनों ने कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो काफी वायरल हुई हैं। तस्वीरों में हमेशा की तरह ही मलाइका का बोल्ड अंदाज फैंस को देखने के मिला। लेकिन इसी बीच मलाइका एक वीडियो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई सरप्राइज है। यहां दखें वीडियो …

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मलाइका को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन ने मलाइका के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का इंतजाम किया है। इस पूरी तैयारी को देखकर मलाइका खुशी से झूम उठती हैं। हालांकि वीडियो में सिर्फ मलाइका नजर आ रही हैं। अर्जुन ने समंदर के किनारे इस रोमांटिक डिनर डेट का पूरा इंतजाम किया है। इस दौरान मलाइका ग्रीन कलर का एक लॉन्ग गाउन पहना हुआ है। वहीं उस जगह का पूरा थीम काफी रोमांटिक नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button