छत्तीसगढ

मास्क न पहनना, थूकना, सोशल डिस्टेंस तोड़ने पर 6 हजार से अधिक लोगों पर लगा तगड़ा जुर्माना

रायपुर, 15 जून। नगर निगम के सभी जोनो द्वारा लाॅकडाउन अवधि में मास्क नहीं पहनने, थूककर गंदगी फैलाने, सामाजिक दूरी के नियम को तोडने वालो पर अभियान चलाकर लगातार जुर्माना करने की कार्यवाही जारी, कुल 6205 लोगों पर 6,92, 400 रूपये जुर्माना 0

रायपुर, 15 जून। रायपुर नगर निगम के सभी जोनों में स्वास्थ्य एवं नगर निवेश विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से रायपुर जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर तरीके से रोकथाम एवं जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार मास्क न पहनना, थूकना, सोशल डिस्टेंस तोड़ने पर 6 हजार से अधिक लोगों पर लगा तगड़ा जुर्माना लगाया।

यह अभियान निरंतर सघन बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों में जनस्वास्थ्य जागरूकता को लेकर चलाया गया। जुर्माना करने की कार्यवाही जोन स्तर पर जोन कमिश्नर की अगुवाई में की गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति लाॅकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर संबंधित दुकान संचालको पर कार्यवाही कर कडाई से जुर्माना वसूला जा रहा है। अब तक कुल 6205 लोगों से कुल मिलाकर 6 लाख 92 हजार 400 रूपये जुर्माना वसूला गया है।
जोन 1 की टीम ने लाॅकडाउन अवधि के दौरान मास्क नहीं पहनने पर 123 लोगो पर 11800 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 231 लोगो पर 26980 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 76 लोगो पर 7750 रू., लाॅकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर 26 दुकानदारों पर 73500 रू. कुल 456 लोगो से 120030 रू. जुर्माना वसूला है। इसी प्रकार जोन 2 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 251 लोगो पर 34030 रू., लाॅकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर 23 दुकानदारों पर 46000 रू. कुल 274 लोगो से 80030 रू. जुर्माना वसूला है।जोन -3 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 172 लोगों से 13700 रूपये, सामाजिक दूरी का नियम तोड़ने पर 178लोगों से 23550 रूपये, थूकने पर 52 लोगों पर 2800 रूपये, कुल 402 लोगों से 40050 रूपये, जोन 4 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 1754 लोगो पर 127130 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 122 लोगो पर 1220 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 57 लोगो पर 10000 रू. कुल 1933 लोगो से 138350 रू. जुर्माना वसूला है। जोन 5 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 603 लोगो पर 36860 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 154 लोगो पर 15400 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 93 लोगो पर 17350 रू., कुल 850 लोगो से 69610 रू. जुर्माना वसूला है। जोन -6 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 262 लोगों 21350 रूपये, थूककर गंदगी फैलाने पर 118 लोगों से 5900 रूपये,सामाजिक दूरी का नियम तोड़ने पर 431 लोगों से 45750 रूपये कुल 821 लोगों पर कुल 73000 रूपये, जोन -7 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 642 लोगों से 64200 रूपये, थूकने पर 73 लोगों से 7300 रूपये, सामाजिक दूरी नियम को तोड़ने पर 251 लोगों पर 51000 रूपये, गंदगी फैलाने पर एक व्यक्ति से 500 रूपये, कुल 971 लोगों पर 123000 रूपये और जोन 8 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 411 लोगो पर 34980 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 41 लोगो परj 7850 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 56 लोगो पर 5500 रू. कुल 508 लोगो से 48330 रू. जुर्माना वसूला है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button