छत्तीसगढ

मास्क पहनकर व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए झीरम घाटी शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। को प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम सहित सभी जिला मुख्यालयों शहर और ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों में झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं तथा वीर जवानों को श्रद्धांजलि के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किये जायेंगें।

2013 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर झीरम घाटी में 25 मई को ही माओवादी हमला हुआ था जिसमें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल विद्याचरण शुक्ल महेंद्र कर्मा उदय मुदलियार दिनेश पटेल योगेंद्र शर्मा अभिषेक गोलछा गोपी माधवानी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं की और वीर जवानों की शहादत हुई थी। कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को अपने अपने निवास जिला मुख्यालय और निवास ब्लॉक मुख्यालय के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के निर्देश प्रदेश कांग्रेस से दिए गये हैं।

झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और वीर जवानों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन,प्रदेश पदाधिकारीगण, सांसद विधायक, जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल, जोन, सेक्टर, बुथ प्रभारी व सभी प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला, जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों को मास्क पहनकर एवं सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखते हुये सम्मिलित होने के निर्देश दिये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button