छत्तीसगढ

मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ ब्राम्हण युवा परिषद ने किया सम्मानित, CM सहायता कोष को सौंपा 21 हजार का चेक

रायपुर, 1 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ब्राम्हण युवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने नालन्दा परिसर का नामकरण स्वर्गीय महादेव प्रसाद पांडेय के नाम पर कर उनकी स्मृति चिरस्थायी करने हेतु श्री बघेल का आभार जताया और सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में कोरोना महामारी से पीड़ितों की मदद की लिए 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय महादेव प्रसाद पांडेय छत्तीसगढ़ के माटी-पुत्र थे। देश की आजादी के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर  विकास तिवारी, विक्रम शर्मा, सागर शर्मा, आयुष शुक्ला अनिल तिवारी, विनय शुक्ला, अमरेश शुक्ला, हरीश तिवारी, विकास शुक्ला, अनिमेष शर्मा, शशिकांत, सत्यम शुक्ला, अभिजीत तिवारी, चारु पांडे, रत्नेश शर्मा, आयुष शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, सागर शर्मा, राहुल उपाध्याय, विक्रम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button