छत्तीसगढ

मुख्यमंत्री ने किया झुमका बोट क्लब परिसर में 53 लाख रूपए के फिश एक्वेरियम का लोकार्पण

रायपुर, 12 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित रामानुज प्रताप सागर में संचालित झुमका बोट क्लब परिसर में 53 लाख रूपए की लागत से निर्मित फिश एक्वेरियम का लोकार्पण किया। कोरिया जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु झुमका सिंचाई जलाशय की परिधि में राज्य के प्रथम फिश एक्वेरियम की स्थापना की गई है, जिसकी लम्बाई 85 फीट और चौडाई 20 फीट है। लगभग 53 लाख रूपये में बन कर तैयार इस फिश एक्वेरियम में 04 बड़े एक्वेरियम बनाये गये है जिसमें 30 प्रकार की रंगीन मछलियां रखी गयी हैं जिसे देखने से लोगों का मन आनंदित होगा।
झुमका सिंचाई जलाशय की विशाल जलराशि के मध्य निर्मित फिश एक्वैरियम पर्यटकों को आकर्षित करती है, इसके साैंदर्य की प्रशंसा चारो तरफ हो रही है। फिश एक्वेरियम के दोनो तरफ रंगीन फौव्हारे की स्थापना की गई है, जिसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री ने किया है। साथ ही झुमका सिंचाई जलाशय की परिधि में नौका विहार हेतु 03 मेकेनाईज्ड स्पीड बोट एवं 04 पैडल बोट एवं झुमका जलाशय से लगे भाग को सी बीच का रूप दिया गया है एवं योगा सेन्टर बनाये गये है। जलाशय के मध्य में जेटी प्लेटफार्म के माध्यम से सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया गया है, जो पर्यटको के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बोटिंग कर मछली पकड़ने का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों को मछली पकड़ने प्रोत्साहित किया तथा सभी मंत्रियों सहित जनप्रतिनिधियों ने मछली पकड़ते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि फिश एक्वेरियम के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत संचालित फिश एक्वेरियम परिसर में लगे केंटिन स्टाल का अवलोकन किया। जहां भेलपुरी, पानी-पुरी, मन्चुरियन, इडली, मॉलपोआ, मंगुड़ी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। जिससे पर्यटक आकर्षित होंगे। इसके लिए उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। CM ने दोना पत्तल निर्माण, साबुन निर्माण जैसे विभिन्न स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। महिला स्व सहायता के महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर कर स्वागत एवं धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर, प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल, सरगुजा संभाग आयक्त सुश्री जेनेविवा किन्डो, सरगुजा आईजी रतन लाल डांगी, कलेक्टर एसएन रौठार, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button