छत्तीसगढ

मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड IPS अधिकारी रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर, 5 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। रविन्द्र भेंडिया महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के पति हैं। रविन्द्र भेंडिया का बीती रात 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री भेंडिया के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्वर्गीय रविन्द्र भेड़िया का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पीपरछेड़ी, जिला बालोद में आज 5 अक्टूबर को किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button