छत्तीसगढ

यातायात विभाग ने नहीं बख्शा vip को, पूर्व महापौर के नाम काट दिया ई-चालान

0 स्वयं कार्यालय उपस्थित होकर पटाया ई चालान शमन शुल्क

रायपुर। आज दोपहर 3:15 बजे पूर्व महापौर प्रमोद दुबे नगर पालिक निगम रायपुर के वाहन द्वारा शंकर नगर चौक पर रेड लाइट जंप करते हुए आईटीएमएस कैमरे पर क़ैद हो गए, जिससे उनके नाम का ई चालान जनरेट हुआ। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मुंसिपल कारपोरेशन के नाम से नोटिस जारी किया गया। तत्कालिक महापौर प्रमोद दुबे को आवंटित चालान 23 जनवरी को तमिल किया गया एवं 7 दिन के भीतर यातायात मुख्यालय पहुंचकर समन शुल्क राशि जमा करने को निर्देशित किया। पूर्व महापौर ने आदेश का पालन करते हुए आज नगर पालिक निगम रायपुर यातायात मुख्यालय में उपस्थित होकर ₹200 ई चालान शमन शुल्क जमा किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button