राष्ट्रीय

यूपी: मंदिर के पुजारी को मारी गोली, जमीनी विवाद को लेकर हमला

गोंडा, 11 अक्टूबर। राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुजारी पर हमला हुआ है। गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार रात में गोली मार दी गई। घायल स्थिति में डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी। महंत सम्राट दास पर जमीन विवाद के चलते यह हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उन पर जमीन मामले को लेकर पहले भी हमले हुए हैं। बदमाशों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी को गोली मारी है। जानकारी के अनुसार रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं। बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत को गोली मारी है। सुरक्षा के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी। गोंडा से पहले बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी से साधु का शव मिलने से शनिवार को सनसनी फैल गई थी। साधु के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। अज्ञात साधु की पहचान नहीं हो पाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, मगर पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button