छत्तीसगढ

राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनी किसान भाइयों का सहारा : नंदकुमार पटेल

रायपुर, 1 जून। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी न्याय योजना लॉकडाउन के इस मुश्किल दौर में किसानों की सहारा बन रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील सरकार किसानों के हित में लगातार काम करते हुए उन्हें खेती-किसानी के लिए हर संभव मदद कर रही है। लॉकडाउन के दौरान किसानों को इस योजना से मिली राशि से न केवल आर्थिक संबल मिला बल्कि आने वाले खरीफ की बुआई के लिए उन्हें आवश्यक मदद भी मिली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश विधि कांग्रेस के प्रदेश सचिव नंदकुमार पटेल ने कहा कि लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि किसानों के लिए बहुत बड़ी सहारा बनी है। इस राशि से बारिश के पहले खेती-किसानी की तैयारी के लिए उन्हें मदद मिली है। विगत 21 मई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुभारम्भ किया। इसके तहत 2500 रुपये पर धान खरीदी पर अन्तर की राशि किसानों तक चार किश्तों में पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। सुनने पर तो यह अत्यंत सादगी पूर्ण राशि हस्तांतरण लगता है परन्तु यह छत्तीसगढ़ शासन के करिश्माई नेतृत्व एवं दूरदर्शिता का उदाहरण देता है। जिसका आभार आज पूरे छत्तीसगढ़ के किसान बन्धु कर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button