छत्तीसगढ

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया उन्हें नमन

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि वे आधुनिक सोच वाले राजनेता थे। वे देश को उच्च तकनीक से पूर्ण करने की आकांक्षा रखते थे। स्वर्गीय गांधी ने देश में संचार क्रांति, कम्प्यूटर क्रांति, युवाओं को मताधिकार और पंचायती राज जैसे अभिनव पहल की। उनके पुण्यतिथि को आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम संकल्प लें कि आंतकवाद, नक्सलवाद जैसे बुराईयों का डटकर सामना करेंगे और एकजुट होकर देश-प्रदेश को इनसे मुक्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button