छत्तीसगढ

राज्यसभा निर्वाचन : फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी ने दाखिल किया पर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की उपस्थिति में उन्होंने विधानसभा परिसर में अपना नामंकन भरा। उनके साथ सूबे के संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, वनमंत्री मोहम्मद अकबर नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया उपस्तिथ थे। इसके आलावा राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, विधायक और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। गौरतलब है कि सूबे की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 69 विधायक हैं, लिहाज़ा दोनों सीटें कांग्रेस के कब्ज़े में है।

वॉक ओवर की संभावना
इधर छत्तीसगढ़ से खाली हो रही दो राज्यसभा की सीटों पर भाजपा चुनाव नहीं लड़ने का मन बना चुकी है। आज नामांकन के आखरी दिन भी भाजपा की तरफ से किसी भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। लिहाज़ा कयास लगाए जा रहे है कि प्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button