छत्तीसगढ

राज्य खेल पुरस्कार के लिए 63 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के नाम पर मुहर, अंतरिम सूची जारी, 24 तक दावा-आपत्ति के बाद जारी करेंगे अंतिम सूची

राज्य खेल अलंकरण के लिए छत्तीसगढ़ के 63 प्रतिभावान खिलाडिय़ों के नामों की घोषणा, अंतरिम सूची की गई जारी, 24 तक दावे-आपत्ति के बाद फाईनल लिस्ट होगा जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा खेल विभाग ने कर दी है। इस बार 8 खिलाडिय़ों को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं 7 खिलाडिय़ों को कौशल यादव पुरस्कार, 2 खिलाडिय़ों को वीर हनुमान सिंह, 5 खिलाडिय़ों को शहीद विनोद चौबे एवं 21 खिलाडिय़ों को शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मुख्यमंत्री ट्राफी सीनियर व जूनियर सायकल पोलो टीम को दिया जाएगा। इस तरह विभिन्न वर्ग में 63 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं वीर हनुमान सिंह पुरस्कार निर्णायक केटेगिरी में कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण, इस पुरस्कार के लिए  किसी भी नाम की अनुशंसा नहीं की गई। खिलाडिय़ों की ये सूची अंतरिम रूप से जारी की गई है और इस 24 अगस्त तक दावे-आपत्ति मांगे गए हैं। उस दिन रविवार होने पर भी दावे-आपत्ति लिए जाएंगे, उसके बाद 25 अगस्त को एक बैठक फिर आयोजित की जाएगी, जिसमें खिलाडिय़ों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

अंतरिम सूची इस प्रकार है:

शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार (ओलम्पिक खेल में)

1. अभिलाष राज-तीरंदाजी, 2. कु. भावीका रामटेके-हैंडबॉल, 3. दो खिलाड़ी संयुक्त रूप से मिला- कु. स्वाती साहू व कु. पिंकी साहू- कयाकिंग केनोईंग
4. अनुप चौधरी-फेंसिंग
शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार वर्ष 18-19 (नॉन ओलम्पिक खेल में)
5. अनिशा नायर- रोलबॉल, 6. सुनील राज- सॉफ्टबॉल, 7. अशवन कुमार सोनवानी-पैरा बॉडी बिल्डिंग

शहीद कौशल पाण्डे पुरस्कार (ओलम्पिक खेल में)

1. ईशांक यादव- फैंसिंग, 2. शिखर सिंह- वॉलीबॉल, 3. विजय कुमार दोलाई- कयाकिंग केनाईंग, 4. वीणा ठाकुर- वेटलिफ्टिंग
शहीद कौशल पाण्डे पुरस्कार वर्ष 18-19 (नॉन ओलम्पिक खेल में)
5.निखिल नायक- सॉफ्टबॉल, 6. लक्ष्मी निर्मलकर- सायकल पोलो
पैरा स्पोर्ट्स
7. कु सेवती ध्रुव- पैरा जूड़ो

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार- प्रशिक्षक

1. रमेश- कराते, 2. श्रीमती अर्चना कौर- रोलबॉल
शहीद पंकज विक्रम सम्मान वर्ष 2018-19
1. दीक्षा चौधरी-रायपुर-बेडमिंटन, 2. पायल दांडेकर, दुर्ग- बेसबॉल, 3. योगिता साहू, दुर्ग- सायकल पोलो, 4. गायत्री साहू, रायपुर- फुटबाल, 5. नवीन नायक, कोरिया- फुटबाल, 6. बलविंदर कौर मेहरा, दुर्ग- हॉकी, 7. वैभव सिंह चंदेल, दुर्ग- हॉकी, 8. रविंद्र कुुमार, कोरबा- कबड्डी, 9. कु. रमशीला, राजनांदगांव- कबड्डी, 10. सिंकदर, दुर्ग- खो खो, 11. कविता साहू, दुर्ग- खो खो, 12. प्रकाश विश्वकर्मा, दुर्ग- नेटबाल, 13. असमां खान, दुर्ग- नेटबाल, 14. प्रियंका सिंह, दुर्ग- टेबलटेनिस, 15. कविता साहू, रायपुर- टेनीक्वाईट बाल, 16. अंशु ध्रुव, गरियाबंद- बालीबाल, 17. शैलेंद्र सिंह नायक, महासमुंद, बालीबाल, 18. सरला साहू, राजनांदगांव- वेट लिफ्टिंग
19. डोगेंद कुमार निषाद, दुर्ग- कुश्ती, 20. नितिन नावलेकर, रायपुर- वुशु, 21. तोमेश्वरी साहू, दुर्ग- वुशु
शहीद विनोद चौबे सम्मान 2018-19
1. शिवकुमार, दुर्ग- मास्टर एथेलिटीक्स, 2. विवेक शरद चंद जोशी, दुर्ग- हैंडबाल, 3. अनीश मेमन, रायपुर- कराते, 4. लोकेंद्र सिंह साहू, दुर्ग- टेबल टेनिस, 5. नामदेव साहू, दुर्ग, कबड्डी।

मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष (सीनियर वर्ग)

1. रेशमी, 2. योगिता साहू, 3. अंजली बंजारे, 4. काजल, 5. नीलम बेमाल, 6. प्रीति यादव, 7. मंदाकिनी, 8. पूर्णिमा नेताम, 9. देव अवतार चौधरी, 10. लीलू निषाद
मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष (जूनियर वर्ग) 18-19
1. नीमिषा तांडी, 2. लक्ष्मी निर्मलकर, 3. अनिता नायर, 4. मेघा सोनानी, 5. खुशबू निषाद. 6. तनु यादव, 7. रोहित निषाद, 8. मेघा महाना, 9. कौशल्या निर्मलकर, 10 कांति साहू।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button