अयोध्या दीपों की रोशनी से जगमगाया…बहुप्रतीक्षित श्रीराम जन्मभूमि की नींव रखने PM भी निकल चुके…तस्वीरें देखिए

यूपी, 5 अगस्त। आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया, क्योंकि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में राजा श्रीराज जी विराजमान होने वाले हैं। दरअसल अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बहुप्रतीक्षित श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। पीएम मोदी राजधानी दिल्ली से लखनऊ के लिए निकल चुके हैं। इस मौके पर पीएम की वेशभूषा भी राम के रंग में रंगे दिखे। इस खुशी में मंगलवार रात को पूरा अयोध्या दीपों से रौशन हो गया।
शिलान्यास समारोह से पहले ‘दीपोत्सव’ के मौके पर दीपक जलाए गए। शहर को लाइटों से जगमग किया गया है। देश भर में दीपावली जैसा माहौल है। दीप जलाने की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रह ही है।
श्रीराम जब वनवास पूरा कर वापस लौटे थे तो अयोध्यावासियों ने दीपक जलाकर राजाराम का स्वागत किया था। उसी दिन को ही दीपावली के रूप में देश भर में मनाया जाता है। आज कई सदियों बाद श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। भूमिपूजन के पहले अयोध्या को दीपों से रोशन किया गया है।