छत्तीसगढ

रायपुर ब्रेकिंग: अगले 48 घण्टे नजर नहीं आएंगे सूर्य देवता, शहर बादलों व कोहरे से ढका रहेगा, कहीं झमाझम तो कहीं छिटपुट होगी बारिश

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर अगले 48 घंटे तक ज़ारी रहेगा। इस बारिश के बाद सुबे के सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसका प्रभाव बस्तर संभाग में भी रहेगा। इसके आलावा कई जिलों में ओलावृष्टि के क़यास भी मौसम वैज्ञानिकों ने लगाए है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटों में रायपुर समेत बिलासपुर और बस्तर संभाग के दर्जनभर जिलों में माध्यम से तेज बारिश की संभावना ज़ारी की गई है। बस्तर इलाके को छोड़कर प्रदेश के बाक़ी 4 संभागों में इस बारिश की वजह से जबरदस्त ठंड पढ़ रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 48 घंटे में भी सूर्य देवता नजर नहीं आएंगे, यानी प्रदेश भर के सभी जिलों में बदली छाई रहेगी और कोहरा का असर भी देखा जाएगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक़ संभवतः 9 फरवरी तक मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि कल यानी 5 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं आज रायपुर, सरगुजा, बस्तर और दुर्ग संभागों में बारिश से तापमान नीचे की ओर लुढ़का है। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। कल हुई बारिश में बालोद, तखतपुर, अकलतरा, बिलासपुर, कवर्धा, मस्तूरी, मुंगेली में -3 सेमी वर्षा दर्ज़ की गई। वहीं खरसिया, जैजैपुर, कोटा, बिल्हा, जांजगीर, मरवाही, पामगढ़, शिवरीनारायण, पेंड्रारोड -2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। आज जारी चेतावनी के मुताबिक मौसम विभाग ने कई शहरों में ओले गिरने की बात कही है। विभाग ने येलो एलर्ट भी ज़ारी किया है।

बदली फ्ला कीदिशा
इधर रायपुर में लैंड करने वाली फ्लाइट का बुधवार से डायवर्ट किया जा रहा है। गुरुवार को भी खराब मौसम और कोहरे की वज़ह से लो विजिबलिटी के कारण भी फ्लाईट रायपुर में लैंड नहीं कर पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट AIC469 को घने कोहरे की वजह से रायपुर एयरपोर्ट में लैंड नहीं करा के उसे नागपुर डाइवर्ट किया गया है। कल भी मौसम खराब होने की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button