छत्तीसगढ

रेल प्रबंधक कौशल किशोर ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए यात्रियों को जागरूक किया

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चला रहा है। जिसमें 50 माइक्रोन से कम मोटाई वाली प्लास्टिक को पूर्णता प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक रेलवे परिसर में पूर्णतया प्रतिबंधित करने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में 11 सितंबर को सुबह 8 बजे मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर ने अपने अधिकारियों के साथ रायपुर स्टेशन पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूर्णत्या बंद करने के लिए जन जागरूकता अभियान के साथ ही स्वयं श्रमदान कर स्टेशन परिसर की साफ सफाई की स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया। रायपुर रेल मंडल के अन्य स्टेशनों में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button