छत्तीसगढ

विकास तिवारी ने Bjp शासनकाल में किए हाईप्रोफाइल स्विमिंगपूल घोटाले को Re opan के लिए लिखा वन मंत्री को पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर को एक लिखित शिकायत की। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा कि bjp शासनकाल में सुकमा जिले के तत्कालीन डीएफओ राजेश चंदेले द्वारा सरकारी आवास में बगैर सरकारी अनुमति के अंतरराष्ट्रीय मानक स्तरों वाला स्विमिंगपूल का निर्माण करवाया था। स्विमिंगपूल की लागत लगभग सत्तर लाख आंकी गई थी। पूर्व मंत्री रहे महेश गागड़ा ने इसकी जांच हेतु विभागीय अधिकारी तपेश झा से करवाई की थी, जिनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर इस भ्रष्टाचार को दबा दिया गया था।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि पूर्ववर्ती रमन सरकार के समय ऐसा कोई भी विभाग नहीं था जो अकंठ भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में संलिप्त नहीं रहा होगा। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सुदूर आदिवासी क्षेत्र सुकमा में अंतरराष्ट्रीय मानकों का स्वमिंगपूल निर्माण कराया जाना जहां एक और भाजपा सरकार के समय प्रदेश में आदिवासियों को पीने का साफ पानी नहीं मिला करता था वहीं दूसरी ओर उनके ही अधिकारी रोजाना दो लाख लीटर मिनरल वाटर वाले स्विमिंग पूल में तैराकी करते थे। स्विमिंगपूल कांड पूरे देश और विदेश में भी सुर्खियां बटोरा था। तत्कालीन जांच अधिकारियों के द्वारा सरकार के शीर्ष नेतृत्व के कहने पर इसमें केवल खानापूर्ति की थी और दोषी अधिकारियों को बख्श दिया गया था। आज वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस विषय की गंभीरता को समझते हुए इस पर तत्काल जांच के आदेश दे दिए और प्रदेश के मुख्य वन मंडल अधिकारी को तत्काल जांच करने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button